IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई पर खत्म हुआ। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 47.5 ओवर में 230 के ही स्कोर पर ऑलआउट हो गई और यह मैच टाई पर खत्म हो गया। दोनों टीमों के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन किया।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुआ पहला वनडे, ऑलआउट हुई टीम इंडिया
IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच टाई हुआ पहला वनडे, ऑलआउट हुई टीम इंडिया
IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई पर खत्म हुआ।
IND vs SL 1st ODI Updates
-
10:10 PM (IST) Aug 02, 2024
टाई हुआ भारत-श्रीलंका मैच
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले का फैसला किसी भी टीम के पक्ष में नहीं जा सका। इस मुकाबले का रिजल्ट टाई पर खत्म हुआ और दोनों टीमों ने 230 का ही स्कोर बनाया। सीरीज का अगला मुकाबला 04 जुलाई को खेला जाएगा।
-
9:46 PM (IST) Aug 02, 2024
रोमांचक हुआ मुकाबला
भारतीय टीम के 8 विकेट गिर गए हैं। अब यह मैच काफी रोमांचक हो गया है। श्रीलंकाई टीम को यहां से जीत के लिए दो विकेट की जरूरत है। वहीं टीम इंडिया अभी भी 20 रन दूर है। हालांकि शिवम दुबे अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 211/8
-
9:27 PM (IST) Aug 02, 2024
भारत के सात विकेट गिरे
टीम इंडिया के 7 विकेट गिर गए हैं। लगातार दो ओवर में श्रीलंका ने भारत को दो बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने सेट बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को आउट किया है। केएल राहुल ने इस मुकाबले में 31 रन और अक्षर पटेल ने इस मैच में 33 रनों की पारी खेली है। टीम इंडिया का स्कोर 197/7
-
8:21 PM (IST) Aug 02, 2024
विराट और अय्यर लौटे पवेलियन
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए हैं। विराट ने इस मुकाबले में 32 गेंदों पर 24 रन बनाए। वहीं अय्यर ने 23 गेंदों पर 23 रन। टीम इंडिया के अब 132 के स्कोर पर पांच विकेट गिर गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में काफी मुश्किल में नजर आ रही है।
-
7:44 PM (IST) Aug 02, 2024
भारत के तीन विकेट गिरे
टीम इंडिया को वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के लिए सुंदर ने इस मुकाबले में 4 गेंदों पर सिर्फ पांच रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 87/3
-
7:38 PM (IST) Aug 02, 2024
रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी
एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबले में वापसी की है। उन्होंने अपने वापसी मुकाबले में ही शानदार प्रदर्शन किया है। जहां उन्होंने 58 रनों की पारी खेली। रोहित अब आउट हो गए हैं। जिससे भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है।
-
7:29 PM (IST) Aug 02, 2024
गिल हुए आउट
टीम इंडिया को श्रीलंका ने पहले झटका दिया है। उन्होंने शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 75/1
-
7:10 PM (IST) Aug 02, 2024
टीम इंडिया की तेज शुरुआत
भारतीय टीम, जो 231 रनों के टारगेट को चेज कर रही है। उन्होंने श्रीलंका खिलाफ काफी तेज शरुआत की है। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा 41 और गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। जिसके कारण टीम इंडिया ने 7 ओवर में ही बिना विकेट खोए 55 रन बना दिए हैं।
-
6:15 PM (IST) Aug 02, 2024
श्रीलंका ने बनाए 230 रन
श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल थोड़ी देर में ओपन करने के लिए आएंगे।
-
5:57 PM (IST) Aug 02, 2024
दुनिथ वेल्लालागे की फिफ्टी
दुनिथ वेल्लालागे ने श्रीलंका के लिए कमाल की बल्लेबाजी की है। जिसके कारण उनकी टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचती हुई नजर आ रही है। श्रीलंका एक समय काफी मुश्किल में नजर आ रही थी। उन्होंने इस मुकाबले में 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।
-
5:52 PM (IST) Aug 02, 2024
200 के पार श्रीलंका का स्कोर
श्रीलंका की टीम ने इस मुकाबले में अच्छा कमबैक किया है। खराब शुरुआत के बाद भी उन्होंने मैच के 47वें ओवर में 200 रनों के आंकड़े को छू लिया है। उनकी टीम यहां से एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना चाहेगी। श्रीलंका के 7 विकेट इस दौरान गिर गए हैं।
-
5:45 PM (IST) Aug 02, 2024
45 ओवर हुए पूरे
श्रीलंकाई टीम की पारी के 45 ओवर अब पूरे हो गए हैं। श्रीलंका की टीम इस दौरान काफी मुश्किल में नजर आ रही है। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा है। श्रीलंका ने 45 ओवर का खेल खत्म होने तक 192 रन बनाए हैं और उन्होंने सात विकेट भी खो दिए हैं।
-
4:33 PM (IST) Aug 02, 2024
निसांका अर्धशतक लगाकर आउट
पथुम निसांका अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। इसी के साथ श्रीलंका के 5 विकेट गिर गए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया है। श्रीलंका का स्कोर अब 101 रन पर 5 विकेट गए हैं।
-
4:21 PM (IST) Aug 02, 2024
पथुम निसांका की 50
पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ एक छोर से अपनी टीम की पारी को संभाल कर रखा है। पथुम निसांका ने इस मुकाबले में अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली है। उन्होंने 67 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा है।
-
4:19 PM (IST) Aug 02, 2024
श्रीलंका को बड़ा झटका
कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई टीम के कप्तान चारिथ असलांका को आउट कर दिया है। चारिथ असलांका ने इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली है। असलांका का विकेट श्रीलंका के लिए बड़ा नुकसान है।
-
3:57 PM (IST) Aug 02, 2024
अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को किया आउट
अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया। सदीरा समरविक्रमा ने इस मैच में 18 गेंदों पर 8 रनों की पारी खेली है। श्रीलंका का स्कोर 60/3
-
3:33 PM (IST) Aug 02, 2024
श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंकाई टीम को भारत ने 14वें ओवर में दूसरा झटका दिया है। शिवम दुबे ने इस मैच में कुसल मेंडिस को आउट किया है। मेंडिस ने इस मैच में 31 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली। श्रीलंका का स्कोर 46/2
-
2:55 PM (IST) Aug 02, 2024
5 ओवर्स में श्रीलंका का स्कोर 14 रन
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं।
-
2:43 PM (IST) Aug 02, 2024
अविष्का फर्नांडो हुए आउट
श्रीलंका की टीम को भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 7 के स्कोर पर पहला झटका अविष्का फर्नांडो के रूप में लगा है जो मोहम्मद सिराज की गेंद पर एक के निजी स्कोर पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब कुसल मेंडिस बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं।
-
2:38 PM (IST) Aug 02, 2024
पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 रन
भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है जिसके बाद पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंकाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 4 रन तो वहीं अविष्का फर्नांडो ने अब तक खाता नहीं खोला है।
-
2:11 PM (IST) Aug 02, 2024
पहले वनडे मैच के लिए श्रीलंका टीम की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
-
2:09 PM (IST) Aug 02, 2024
पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
-
2:05 PM (IST) Aug 02, 2024
श्रीलंका की टीम ने जीता टॉस
भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
-
1:20 PM (IST) Aug 02, 2024
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का , ईशान मलिंगा।
-
1:20 PM (IST) Aug 02, 2024
वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, हर्षित राणा।