1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Sri Lanka 3rd T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Sri Lanka 3rd T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2022 10:30 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 10:30 am IST

 भारतीय टीम जीत के रथ पर सवार है। हालांकि आज टीम में कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते​ हैं, जो खिलाड़ी नहीं खेल पाए हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता है। 

Rohit Sharma-Dasun Shanaka- India TV Hindi
Rohit Sharma-Dasun Shanaka Image Source : TWITTER/@BCCI

India vs Sri Lanka 3rd T20I 2022 Live Streaming, Full schedule, Match Timings, Venues, Telecast Details

India vs Sri Lanka 3rd T20I LIVE Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद अब टीम इंडिया सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। आज टीम इंडिया की कोशिश होगी कि श्रीलंका का पूरी तरह से सफाया किया जाए, जैसा कि अभी कुछ ही ​दिन पहले वेस्टइंडीज का किया था। भारतीय टीम जीत के रथ पर सवार है। हालांकि आज टीम में कुछ बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं, जो खिलाड़ी नहीं खेल पाए हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता है। 

आइए जानते हैं तीसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार गुरुवार (27 फरवरी) को खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच को टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, मोबाइल पर मैच कैसे देखें?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए मोबाइल पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल