1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: कोलकाता वनडे में टॉस बनेगा बॉस! जानें कैसा रहेगा ईडेन गार्डेंस की पिच का मिजाज

IND vs SL: कोलकाता वनडे में टॉस बनेगा बॉस! जानें कैसा रहेगा ईडेन गार्डेंस की पिच का मिजाज

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 12, 2023 10:04 am IST,  Updated : Jan 12, 2023 10:04 am IST

IND vs SL: भारत ने गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे 67 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी।

रोहित शर्मा और दासुन...- India TV Hindi
रोहित शर्मा और दासुन शनाका Image Source : GETTY IMAGES, TWITTER

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगी। वहीं टॉस होगा 1 बजे। इस मैच में टॉस बॉस बन सकता है और ऐसा हम इसलिए कहे रहे हैं क्योंकि इसके गवाह हैं यहां के आंकड़े। इस मैदान पर अभी तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं जिसमें टॉस का रोल काफी अहम रहा है। वहीं यहां की पिच की बात करें तो औसत स्कोर देखकर आप चौंक सकते हैं। जिस तरह गुवाहाटी में 373 का विशाल स्कोर भारत ने खड़ा किया था शायद वो यहां ना दिखे।

टॉस बनेगा बॉस!

ईडेन गार्डेंस में पहली पारी का औसत स्कोर 245 रन है और दूसरी पारी में यहां औसतन सिर्फ 206 रन ही बनते हैं। वहीं अगर टॉस के आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर अभी तक 32 में से 19 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं 12 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। एक मुकाबला इस मैदान पर बेनतीजा रहा है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय में भी यह आंकड़े असर डाल सकते हैं और टॉस की भूमिका अहम हो सकती है।

कैसा है ईडेन गार्डेंस की पिच का मिजाज?

अगर ऐतिहासिक ईडेन गार्डेंस की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती आई है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाज यहां असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं बीच के समय में स्पिनर्स भी असरदार हो सकते हैं। दूसरी पारी में ओस के कारण बल्लेबाजों के लिए मदद हो सकती है और गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसा ही गुवाहाटी में भी देखने को मिला था। उस लिहाज से भी टॉस की भूमिका अहम हो जाती है। अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो ईडेन गार्डेंस की पिच बल्लेबाजों के लिए उपयोगी रही है। भारत ने यहां 400 से अधिक का स्कोर भी एक बार बनाया है।

ईडेन गार्डेंस से जुड़े खास आंकड़े

  • सर्वाधिक स्कोर एक पारी: भारत- 404/5 vs श्रीलंका
  • सबसे कम स्कोर एक पारी: भारतीय महिला टीम 63/10 vs ENGW
  • सबसे सफल चेज: भारत- 317/3 vs श्रीलंका
  • सबसे कम स्कोर डिफेंड: भारत- 195/10 vs साउथ अफ्रीका

भारत और श्रीलंका के स्क्वॉड पर एक नजर

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललागे, कसुन राजिथा, दिलशान मधुशंका, महेश थिक्षणा, लाहिरू कुमारा, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो , प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, सदीरा समरविक्रमा।

यह भी पढ़ें:-

IND vs SL Dream 11 Prediction: दूसरे ODI में इन 11 खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

IND vs SL: श्रीलंका से घर पर कभी वनडे सीरीज नहीं हारा भारत, 10वीं जीत पर होगी टीम इंडिया की नजर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल