IND vs SL, 2nd T20I HIGHLIGHTS: भारत और श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच आखिरी गेंद तक कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में मेहमान टीम ने बाजी अपने नाम की। श्रीलंकाई टीम ने यहां 206 रन के स्कोर का बचाव किया और भारतीय टीम को 190 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।