1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL, Predicted XI: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भी करेगी प्रयोग! इस ऑलराउंडर की हो सकती है प्लेइंग 11 में वापसी

IND vs SL, Predicted XI: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भी करेगी प्रयोग! इस ऑलराउंडर की हो सकती है प्लेइंग 11 में वापसी

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 05, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 08:30 pm IST

IND vs SL, Predicted XI: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा एशिया कप के सुपर 4 का तीसरा मैच।

ind vs sl, india vs srilanka, asia cup, team india- India TV Hindi
IND vs SL, Predicted XI Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का मुकाबला
  • श्रीलंका ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया
  • भारतीय टीम को पाकिस्तान से मिली हार

IND vs SL, Predicted XI: टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2022 में अब हर मैच नॉकआउट मुकाबले की तरह हो गया है। सुपर 4 राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद अब भारतीय टीम को दो और मुकाबले खेलने हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी को फाइनल में पहुंचने के लिए इन दोनों मुकाबलों को जीतना होगा। टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला मंगलवार (6 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला भी दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ऐसे में इस मैदान पर तीन मुकाबले खेल चुकी टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहेगी। भारत की जीत के लिए टीम कॉम्बिनेशन भी मायने रखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग XI…

रोहित सेना श्रीलंका को कम आंकने की गलती बिलकुल नहीं करेगी क्योंकि यह टीम ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और फिर सुपर 4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर आ रही है। श्रीलंकाई टीम में दो खतरनाक स्पिनर होने के साथ-साथ एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज भी है। इसे ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है। वहीं वह एक बार फिर से छह गेंदबाजों वाले कॉम्बिनेशन पर दांव लगाने की पूरी कोशिश करेगी।

फिनिशर की भूमिका में कौन?

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे थे, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी गेंदबाजी पर अधिक ध्यान की कोशिश करेगी। बल्लेबाजी में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत में से किसे मौका मिलता है।

अक्षर को मिल सकता है मौका

ओपनिंग में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जगह तय है। वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी पक्का ही है। अगर टीम इंडिया बाएं हाथ के स्पिनर वनिंदु हसरंगा के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज वाला प्रयोग जारी रखती है तो फिर ऋषभ पंत की जगह भी पक्की है जबकि उनके साथ अक्षर पटेल को भी मौका मिल सकता है। अक्षर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ चार ओवर की स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में विकल्प कम होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह भी पक्की है। अब यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट युजवेद्र चहल और रवि बिश्नोई में से किसे मौका देती है।

टीम इंडिया की संभावित एकादश

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन

Koo AppSkipper #rohitsharma continues to #BelieveInBlue & his men! Watch #TeamIndia put up a performance in their next DP World #AsiaCup2022 clash! #INDvSL: Sept 6 | From 6 PM on Star Sports Network & Disney+Hotstar

View attached media content

- Star Sports India (@StarSportsIndia) 5 Sep 2022

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल