Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: सूर्यकुमार यादव का बड़ा फैसला, बुमराह सहित एक और प्लेयर को किया प्लेइंग XI से बाहर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव का बड़ा फैसला, बुमराह सहित एक और प्लेयर को किया प्लेइंग XI से बाहर

Written By: Hitesh Jha Published : Sep 26, 2025 07:39 pm IST, Updated : Sep 26, 2025 07:47 pm IST

एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND vs SL- India TV Hindi
Image Source : AP IND vs SL

एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, उन्होंने अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है। वहीं श्रीलंका सुपर-4 में अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऐसे में इस मैच का महत्त्व कुछ खास नहीं है। वहीं इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि हम वही करेंगे जो करते आ रहे हैं। हम असल में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। अच्छा माहौल है, अच्छा मैच होगा और हम इसके लिए उत्सुक हैं। पिछले कुछ मैचों में कैच छूटने को लेकर कहा कि यह खेल का हिस्सा है। हमने दो बदलाव किए हैं, बुमराह और दुबे की जगह अर्शदीप और हर्षित को टीम में शामिल किया गया है। बुमराज और दुबे को फाइनल से पहले आराम दिया गया है।

श्रीलंका की प्लेइंग XI में भी एक बदलाव हुआ है। चमिका करुणारत्ने की जगह जनिथ लियानागे को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। चरिथ असलंका ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम जानते हैं कि हम फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच है। असलंका ने कहा कि आज की पिच अच्छी है और हम उन्हें 170-175 से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाने देना चाहते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल

भारत ने सुपर-4 में अपना पिछला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और वहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं श्रीलंका ने अपना पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

IND vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा

यह भी पढ़ें:

भारत की युवा टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुरी तरह से पटका, सीरीज में कर दिया सूपड़ा साफ

इंडिया ए की टीम ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, दो बल्लेबाजों ने लगाया शतक

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement