1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 28, 2022 09:27 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 09:41 am IST

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में कुछ खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

Hardik Pandya, Indian Cricket Team, IND vs SL- India TV Hindi
श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पंड्या को बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान। Image Source : GETTY

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को टीम का ऐलान कर दिया गया। इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ी को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में कुछ खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। वहीं इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौपी गई है। हार्दिक ने बतौर कप्तान भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की वह किन खिलाड़ियों को टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाते हैं। इस सीरीज में हार्दिक के लिए एक पर्फेक्ट प्लेइंग 11 का चुनाव करना मुश्किल होगा। आइए सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालें।

टॉप ऑर्डर में ये मचाएंगे धूम

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपन करते नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में दोहरा शतक लगाया है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान दोहरा शतक लगाया था। ऐसे में हार्दिक इस युवा जोड़ी के साथ जा सकते हैं। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में राहुल त्रिपाठी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। राहुल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि उन्हें पिछले पांच सीरीज के स्क्वॉर्ड में तो शामिल किया जा रहा है, मगर वह प्लेइंग 11 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। चौथे नंबर पर हर बार की तरह सूर्याकुमार यादव मोर्चा संभालते नजर आएंगे। 

मिडिल ऑर्डर में फंसेगा पेंच

मिडिल ऑर्डर की बात करें तो पांचवें नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या एक ऑलरांउडर की भुमिका में नजर आएंगे वहीं संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया जा सकता है, जो छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि परिस्थितियों के अनुसार उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए उपर भी भेजा सकता है। सांतवें नंबर पर टीम इंडिया को एक स्पिन ऑलराउंडर की जरुरत होगी। इस स्थान के लिए वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। हार्दिक, संजू और वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल ये खिलाड़ी टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालेंगे।

इन गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी

गेंदबाजों की बात करें तो कप्तान हार्दिक चार गेंदबाजों के साथ इस मैच में जाना चाहेंगे। इस दौरान स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल वहीं तेज गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी को मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का तो खेलना लगभग तय माना जा रहा है। अगर इन दोनों गेंदबाजों को मौका मिलता है तो यही दोनों पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल