1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: केएस भरत या ईशान किशन, पहले टेस्ट मैच में इस विकेटकीपर को मौका देंगे कप्तान रोहित!

IND vs WI: केएस भरत या ईशान किशन, पहले टेस्ट मैच में इस विकेटकीपर को मौका देंगे कप्तान रोहित!

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 03, 2023 07:05 am IST,  Updated : Jul 03, 2023 07:07 am IST

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में 2 विकेटकीपर शामिल हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
KS Bharat, Ishan Kishan And Rohit Sharma Image Source : GETTY AND TWITTER

India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और केएस भरत को मौका मिला है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा। 

इस खिलाड़ी ने किया है निराश 

केएस भरत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। लेकिन वह बल्ले कमाल दिखाने में विफल साबित हुए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों में सिर्फ 101 रन ही बनाए, जिसमें 44 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इसके बाद सेलेक्टर्स ने उन पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी भरोसा जताया, लेकिन वह प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए। WTC फाइनल की दोनों पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 28 निकले। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में वह बेंच पर बैठे हुए नजर आ सकते हैं। 

इस प्लेयर को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

ईशान किशन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और WTC फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया। जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम पर ढेरों रन हैं। उन्होंने अभी तक 48 फर्स्ट क्लास मैचों में 2985 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। ईशान ने सफेद गेंद के क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका दे सकते हैं। 

वेस्टइंडीज टूर के लिए भारतीय टेस्ट टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल