1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

IND vs WI, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

 Written By: Rajeev Rai Ranjeet Mishra
 Published : Jul 24, 2022 06:15 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 04:49 am IST

IND vs WI, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा।

Team India beat West Indies in second ODI- India TV Hindi
Team India beat West Indies in second ODI Image Source : GETTY

IND vs WI (India vs West Indies), 2nd ODI, HIGHLIGHTS: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस ओवल में मेजबानों ने भारत के सामने जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत को शुरुआत से ही झटके लगने शुरू हो गए। शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल 43 के निजी स्कोर पर आउट हुए और सूर्यकुमार यादव 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारियां खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने करिश्माई पारी खेली, 64 रन बनाए और भारत को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल