IND vs WI 2nd T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला गया। मेजबान टीम ने इस दौरे पर भारत को पहली बार हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले खेलते हुए भारतीय टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर ऑलआउट हो गई। कैरेबियाई टीम को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला। ओबेड मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। 139 रनों का पीछा करने उतरी विंडीज को ब्रेंडन किंग ने अर्धशतकीय पारी खेलकर शानदार शुरुआत दी। इसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में महज 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज का तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर 2 अगस्त मंगलवार को खेला जाएगा। इससे पहले भारत ने शिखर धवन की अगुआई में विंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs WI 2nd T20 Highlights: वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
IND vs WI 2nd T20 Highlights: वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
IND vs WI 2nd T20 Highlights: वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी20 मैच में पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement