1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन बने टीम इंडिया के कप्तान

IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन बने टीम इंडिया के कप्तान

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 06, 2022 03:54 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 04:38 pm IST

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऐलान हो गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे तीनों वनडे मुकाबले
  • शिखर धवन को मिली टीम इंडिया की कप्तानी
  • शुभमन गिल का पहली बार वनडे टीम में चयन

IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई के अंत में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे नियमित खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं शिखर धवन के करियर को एक और जीवनदान मिला है। धवन को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान तो रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। इसके अलावा एक बार फिर भारत की व्हाइट बॉल टीम में शुभमन गिल का सेलेक्शन हुआ है और पहली बार रुतुराज गायकवाड़ को भी वनडे टीम में जगह मिली है।

आपको बता दें कि शिखर धवन अब भारत के लिए वनडे टीम का नियमित रूप से हिस्सा बन गए हैं। इसी साल साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह एकदिवसीय मुकाबले खेलते नजर आए थे। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर उन्हें वनडे और टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी। अब एक बार फिर वह वेस्टइंडीज सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। धवन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी।

क्या है वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल?

भारतीय टीम 7 से 17 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 व वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद 22 जुलाई से 7 अगस्त तक टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले 22, 24 और 27 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज का शेड्यूल
Image Source : INDIA TVभारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज का शेड्यूल

इसके बाद टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा। इसके बाद 2 अगस्त और 3 अगस्त को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में दूसरा और तीसरा टी20 मैच होगा। फिर आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में 6 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धवन को मिली कप्तानी
Image Source : INDIA TVवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धवन को मिली कप्तानी

वनडे सीरीज के लिए यह है भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल