1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI : वेस्टइंडीज के ​खिलाफ केवल तीन कप्तान लगा सके हैं शतक

IND vs WI : वेस्टइंडीज के ​खिलाफ केवल तीन कप्तान लगा सके हैं शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 03:42 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को खेला जाएगा।

Virat Kohli-Rohit Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli-Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • कोहली ने बतौर कप्तान सात शतक लगाए हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ
  • राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बतौर कप्तान एक एक शतक
  • सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा

IND vs WI ODI Series : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच छह फरवरी को खेला जाएगा। सभी मैच एक ही जगह यानी अहमदाबाद में ही होंगे, पहले सभी मैच अलग अलग जगह पर होने थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है। रोहित शर्मा ​वन डे में बतौर कप्तान मैदान में उतरने वाले हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले ही वन डे का कप्तान बनाया गया था, लेकिन पुरानी चोट उभर आने के कारण उन्होंने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। अब रोहित शर्मा फिट होकर मैदान में उतरेंगे। 

यह भी पढ़ें : IPL News : रो​हित शर्मा के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड, आप नहीं जानते होंगे

आईपीएल में लंबे समय से कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा की अब टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर परीक्षा होनी है। बड़ी बात ये भी है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक जितनी भी वन डे सीरीज खेली गई हैं, उसमें से केवल तीन ही कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने कप्तान रहते हुए शतक लगाया है। वैसे तो रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छे खासे रन बनाए हैं। इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली नंबर एक पर ​विराजमान हैं। विराट कोहली ने कप्तान रहते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक वन डे में सात शतक लगाए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद एक एक शतक वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रवड़ि ने लगाए हैं, बस यहीं पर ये लिस्ट पूरी हो जाती है। 

यह भी पढ़ें : IPL 2022 News : संजू सैमसन जीत चुके हैं आईपीएल, जानिए कब, कहां और कैसे

वन डे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वन डे मैच : 6 फरवरी : रविवार : अहमदाबाद
दूसरा वन डे मैच : 9 फरवरी : बुधवार : अहमदाबाद
तीसरा वन डे मैच : 11 फरवरी : शुक्रवार : अहमदाबाद

वन डे सीरीज के लिए ये है टीम इंडिया : रोहित शर्मा, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध, आवेश खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल