1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा ने हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे, इस मामले में पहुंचे तीसरे नंबर पर

रवींद्र जडेजा ने हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे, इस मामले में पहुंचे तीसरे नंबर पर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 13, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 03:42 pm IST

रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट मैच की दोनों पारियों में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किए।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : AP

Ravindra Jadeja Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहली पारी ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा। दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह अब भारत के लिए भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकल गए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे रवींद्र जडेजा

भारतीय सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 204 पारियों में 476 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर 475 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन का नाम है। वहीं अब 377 विकेट के साथ रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हरभजन सिंह ने अपने करियर में भारतीय सरजमीं पर 376 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किए थे।

भारतीय सरजमीं पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

  • 476 - अनिल कुंबले (204 पारी)
  • 475 - रविचंद्रन अश्विन (193 पारी)
  • 377* - रवींद्र जडेजा (199 पारी)
  • 376 - हरभजन सिंह (199 पारी)
  • 319 - कपिल देव (202 पारी)

दिल्ली टेस्ट में कैसा रहा रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

दिल्ली टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें पहली पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तब वहां उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहां उन्होंने 19 ओवर में 46 रन खर्च किए थे। वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने लगाया था शानदार शतक

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने वहां 176 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्हें पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर में 54 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज की टीम ने कर दिया बड़ा कारनामा, टीम इंडिया के लिए 12 साल बाद आया ये श​र्मिंदगी वाला दिन

अपने ही घर में बुरी फंसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, दो बल्लेबाज केवल 7 रन से चूके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल