1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने संजू सैमसन के साथ फिर किया खेल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को अचानक मिली एंट्री

रोहित शर्मा ने संजू सैमसन के साथ फिर किया खेल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को अचानक मिली एंट्री

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 27, 2023 07:33 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 07:33 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया है। इस मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है।

Sanju Samson- India TV Hindi
रोहित शर्मा और संजू सैमसन Image Source : GETTY

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद जब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 सामने आई तब हर कोई यह देखकर हैरान हो गया कि संजू सैमसन का नाम उसमें शामिल नहीं है। आपको बता दें कि संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में मौका नहीं मिला है। वनडे में हर किसी को उम्मीद थी कि संजू सैमसन खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें मौका नहीं दिया। उनकी जगह अचानक से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को मौका मिल गया है।

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने मारी एंट्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है। वनडे में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी ईशान किशन को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। लेकिन फैंस जिसका इंतजार कर रहे थे उस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल सका। रोहित शर्मा अगर ईशान किशन को ही प्लेइंग 11 में खिलाना चाहते थे तो वह सूर्यकुमार यादव की जगह संजू को मौका दे सकते थे। सूर्या और संजू के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो उसमें भी संजू काफी बेहतर हैं लेकिन रोहित ने उन्हें मौका नहीं दिया।

रोहित ने टॉस के वक्त कही ये बात

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के टॉस के वक्त कहा कि वह इस सीरीज के दौरान कुछ अलग करना चाहते थे। लेकिन फैंस उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि भला रोहित क्या अलग कर रहे हैं। उन्होंने संजू को टीम में क्या सोचकर मौका नहीं दिया। वनडे में संजू के आंकडों पर एक नजर डालें तो उन्होंने 11 मैचों में 66.00 की औसत से 330 रन बनाए हैं। वहीं ईशान किशन ने 15 मैचों में 42.50 की औसत से 510 रन बनाए है। इसके अलावा सूर्या ने 24 वनडे मैचों में 24.06 की औसत से 433 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल