1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI T20: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक पहुंचे वेस्टइंडीज, जानिए टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

IND vs WI T20: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक पहुंचे वेस्टइंडीज, जानिए टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 26, 2022 09:41 am IST,  Updated : Jul 26, 2022 12:13 pm IST

IND vs WI T20: वनडे सीरीज के बाद भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 29 जुलाई से 7 अगस्त तक खेलेगा। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।

दिनेश कार्तिक, रोहित...- India TV Hindi
दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत Image Source : INSTAGRAM (ROHIT SHARMA)

Highlights

  • 29 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी पांच मैचों की टी20 सीरीज
  • रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
  • सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में होंगे

IND vs WI T20: भारतीय टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां वह अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम को मेजबानों के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में भारत के सीनियर खिलाड़ी और नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होगी। वहीं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक भी इस टीम का हिस्सा होंगे। इस सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी जिसके तीन मुकाबले कैरेबियन लैंड में होंगे तो आखिरी दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके साथ एयरपोर्ट पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि टी20 सीरीज में कई खिलाड़ी मौजूदा वनडे स्क्वॉड के हैं। वहीं हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और हर्षल पटेल यहां टीम के साथ जुड़ेंगे आकर। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज दोनों 2-1 से अपने नाम की थी। मौजूदा वनडे सीरीज पर भी भारत पहले दो मैच जीतकर कब्जा जमा चुका है।

क्या है भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल?

भारतीय टीम 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी। 7 अगस्त तक यह सीरीज खेली जाएगी। जिसके पहले तीन मैच वेस्टइंडीज में होंगे वहीं आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। इससे पहले इसी साल फरवरी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को घरेलू टी20 सीरीज में 3-0 से मात देते हुए क्लीन स्वीप किया था।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
Image Source : INDIA TVभारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

क्या है टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड?

भारत की टीम शिखर धवन की कप्तानी में मौजूदा वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम के कुछ खिलाड़ी और कई सीनियर खिलाड़ियों का एक मिलाजुला दल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेगे। इस सीरीज के लिए टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
Image Source : INDIA TVवेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल