1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: चोट के बाद वाशिंगटन सुंदर की दमदार वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेकर दिखाया अपना दम

IND vs WI: चोट के बाद वाशिंगटन सुंदर की दमदार वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लेकर दिखाया अपना दम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2022 11:00 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 11:00 pm IST

वाशिंगटन पिछले दो वर्षों में समझ चुके हैं कि परेशानियां आती रहेंगी लेकिन उन्हें इनसे निपटने के लिये तरीका निकालना होगा। 

IND vs WI, Washington Sundar,  India vs West indies, cricket, sports, IND vs WI, IND vs WI cricket, - India TV Hindi
Washington Sundar Image Source : AP

ऊंगली में लगी की चोट के कारण पांच महीने क्रिकेट से दूर रहने वाले स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर धमाकेदार वापसी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के बाद इस स्पिनर ने माना कि उन्होंने इन पांच महीनों के समय का इस्तेमाल खुद को बेहतर करने में किया क्योंकि बतौर खिलाड़ी यही उनके हाथ में था। 

वाशिंगटन इसके कारण टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके लेकिन रविचंद्रन अश्विन के सफेद गेंद के खेल में निराशाजनक प्रदर्शन और उनके बाहर किये जाने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वापसी की और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये। 

यह भी पढ़ें- IND vs WI: हार के बाद छलका कीरोन पोलार्ड का दर्द, बताया कहां भारत से चूक गई उनकी टीम

वाशिंगटन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘काफी सारी चुनौतियां थीं लेकिन मैं बतौर क्रिकेटर खुद में सुधार करने के लिये जो कुछ कर सकता था, वह करना चाहता था। यही मेरे हाथ में था और मैं इसी पर ध्यान लगाये था। ’’ 

वाशिंगटन पिछले दो वर्षों में समझ चुके हैं कि परेशानियां आती रहेंगी लेकिन उन्हें इनसे निपटने के लिये तरीका निकालना होगा। 

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 1-0 से आगे

टी20 विश्व कप के बाद कोविड-19 के कारण दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइट चूकने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हां, चुनौती हमेशा बनी रहेंगी, पिछले दो वर्षों में विशेषकर मैंने यही महसूस किया है। ’’ 

इस युवा स्पिनर ने कहा, ‘‘लेकिन मायने यही रखता है कि मैं खुद को कैसे आगे बढ़ाता हूं, खुद को सुधार करते रहना अहम है। मैंने इस पर ध्यान लगाने की कोशिश की। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल