1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू मैच पर जायसवाल के पास धांसू रिकॉर्ड बनाने का मौका, बन सकते हैं ऐसा करने वाले पहले भारतीय

डेब्यू मैच पर जायसवाल के पास धांसू रिकॉर्ड बनाने का मौका, बन सकते हैं ऐसा करने वाले पहले भारतीय

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 14, 2023 01:30 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 01:30 pm IST

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट डेब्यू पर ही शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले भारत के 17वें खिलाड़ी है।

Yashasvi jaiswal, IND vs WI, Indian Cricket Team, Team India- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमेनिका में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। मैच के दो दिनों के ही खेल के बाद ये लगने लगा है कि टीम इंडिया ये टेस्ट मैच बड़ी आसानी से जीत सकती है। भारत की ओर से सभी यूनिट में खिलाड़ियों ने अच्छी खेल दिखाया, फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। यशस्वी जायसवाल भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं। जायसवाल ने अपने डेब्यू मैच पर ही इताना शानदार प्रदर्शन कर दिया है कि मानों वह इस मौके का सदियों से इंतजार कर रहे हो। अब उनके पास अपने डेब्यू मैच पर ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

जायसवाल के पास बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

यशस्वी जायसवाल ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 150 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे। जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की। जायसवाल इस वक्त 143 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपने डेब्यू मैच पर ही शतक लगाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन अब उनके पास इससे भी बड़ा कारनामा करने का मौका है।

बन सकते हैं पहले भारतीय

जायसवाल इस मैच में अगर ऐसी बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने दोहरा शतक लगा दिया तो वह अपने डेब्यू मैच पर ही एक महारिकॉर्ड खड़ा कर देंगे। आपको बता दें कि आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच पर ही दोहरा शतक नहीं लगाया है। लेकिन जायसवाल के पास ऐसा करने का शानदार मौका है। टीम इंडिया की ओर से डेब्यू मैच पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इस वक्त शिखर धवन के नाम है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच पर 187 रन बनाए थे। हालांकि दुनिया में 6 बल्लेबाजी पहले भी ये कारनामा कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल