1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM पहले टी20 मैच में हरारे की पिच पर दिखेगा किसका कमाल, बल्लेबाज पड़ेंगे भारी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल

IND vs ZIM पहले टी20 मैच में हरारे की पिच पर दिखेगा किसका कमाल, बल्लेबाज पड़ेंगे भारी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 23, 2026 06:46 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 06:50 am IST

भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें यहां की पिच को लेकर रहने वाली हैं।

IND vs ZIM T20I Match- India TV Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे, टी20 मैच। Image Source : AFP

Highlights

  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला।
  • इस स्टेडियम में अब तक 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 39 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
  • भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उसमें से 9 को जीतने में कामयाब रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद अब जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जिसमें उसे यहां पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के कप्तानी संभालने के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में बतौर कप्तान अय्यर के लिए भी यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। टीम इंडिया का अब तक टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है तो वहीं ऐसे में इस दौरे पर भी सभी को उसी प्रदर्शन की उम्मीद है। हरारे के मैदान पर खेले जाने वाले इस पहले मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें पिच को लेकर भी रहने वाली हैं, जिसमें यहां पर बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिले हैं।

पहली पारी में 150 से अधिक का रहा है औसत स्कोर

हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड को लेकर बात की जाए तो यहां पर 75 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहली पारी के औसत स्कोर को देखा जाए तो वह 150 से 160 रनों के बीच का देखने को मिलता है। यहां पर अब तक खेले गए 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 39 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 34 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि दो मुकाबले रद्द रहे हैं। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम नहीं रहने वाली है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को तेज गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआती ओवर्स में थोड़ा संभलकर खेलना होगा। ऐसे में मुकाबले में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनते हुए देखने को मिल सकता है। वहीं ग्राउंड बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स थोड़ा प्रभावशाली दिख सकते हैं जिसमें बल्लेबाजों के लिए उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलना आसान काम नहीं रहने वाला है।

टीम इंडिया का हरारे में रहा है शानदार रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारतीय टीम के टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें सभी जिम्बाब्वे के खिलाफ रहे हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 9 मैचों को जहां अपने नाम किया है तो वहीं तीन मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यहां पर मेजबान टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, साल 2026 में 9 बार हो चुके हैं डक पर आउट

अभिषेक शर्मा के पास जिम्बाब्वे में बेहतरीन मौका, विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से सिर्फ 16 रन दूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल