1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM 2nd T20I: वापसी की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसे LIVE देख सकेंगे ये मैच

IND vs ZIM 2nd T20I: वापसी की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसे LIVE देख सकेंगे ये मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 06, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 11:52 pm IST

IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs ZIM 2nd T20I live streaming- India TV Hindi
IND vs ZIM 2nd T20I live streaming Image Source : PTI

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। टीम इंडिया की ओर से इस सीरीज के पहले मैच में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में वापसी की तलाश में होगी। ताकि सीरीज 1-1 से बराबर हो सके। इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को भेजा गया है। दरअसल रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद से टीम इंडिया अब नई दिशा में चल पड़ी है। जिसके कारण शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 घंटे के भीतर खेला जाएगा। 

युवाओं के भरोसे टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन खिलाड़ियों को चुना है जिन्होंने आईपीएल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पहली बार टीम इंडिया के लिए चुना गया है। उनमें रियान पराग और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जिन्होंने पहले मैच में डेब्यू किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आप कहां देख सकते हैं और इससे जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में।

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच से जुड़ी सभी जानकारियां

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच किस दिन खेल जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 07 जुलाई यानी कि शनिवार को खेला जाएगा।

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच भारत में कब शुरू होगा?

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।

  • आप भारत में भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम जिम्बाब्वे  सीरीज का दूसरा टी20 मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला टी20 मैच भारत में सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पहले और दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

यह भी पढ़ें

साल 2024 में पहली बार टीम इंडिया को देखना पड़ा ये दिन, शुभमन की कप्तानी में हुआ बेड़ा गर्क

IND vs ZIM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को हराया, आखिरी ओवर में कुछ ऐसा रहा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल