1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL मैच से होगा World Cup 2025 का धमाकेदार आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live

IND vs SL मैच से होगा World Cup 2025 का धमाकेदार आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 30, 2025 09:20 am IST,  Updated : Sep 30, 2025 10:05 am IST

IND vs SL, World Cup 2025, Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें जीत से आगाज करने पर टिकी होंगी।

IND vs SL - India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका Image Source : AP

IND-W vs SL-W, Live Streaming: भारत में 30 सितंबर से ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया की निगाहें इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में जीत से अपने अभियान का आगाज करने पर टिकी होंगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम 47 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला ICC खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस बार भारतीय टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलने की उम्मीद है क्योंकि यह टूर्नामेंट पूरे 12 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा है।

ICC रैंकिंग में तीसरे पायदान पर काबिज भारतीय महिला टीम अपने दमदार प्रदर्शन से शुरुआत में ही मजबूत संदेश देना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम भी इस बड़े मंच पर चौंकाने का माद्दा रखती है और भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है। ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में श्रीलंका की टीम को भारत से पार पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। श्रीलंका की टीम भारत का सामना करने के बाद ग्रुप स्टेज में अपने अगले 6 मैच अपने घर में खेलेगी। 

IND-W vs SL-W, वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 मैच डिटेल्स

  • तारीख: 30 सितंबर 2025
  • दिन: मंगलवार
  • समय: 3:00 PM (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: 2:30 PM
  • वेन्यू: एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी (बरसापारा) 
  • TV पर कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार 

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा,कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, डयूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या। 

यह भी पढ़ें:

एशिया कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का मुंबई पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

नेपाल ने कर दिया बहुत बड़ा उलटफेर, 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराकर जीत ली सीरीज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल