1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे मैच आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे मैच आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 02, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 06:00 am IST

IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच इस समय 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND W vs AUS W- India TV Hindi
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज Image Source : GETTY

IND W vs AUS W 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इस समय भारत के दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच के  साथ हुई थी। इस टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में शुरुआती दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें आप इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं। 

कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे 

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 चैनल पर किया जाएगा। वहीं, फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से बाजी मारी थी। वहीं, दूसरे वनडे में टीम इंडिया को सिर्फ 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

 
एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, ऐश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल-

पहला वनडे- 28 दिसंबर- 6 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया    
दूसरा वनडे- 30 दिसंबर- 3 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया        
तीसरा वनडे- 02 जनवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल