1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs ENG-W Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 4 रन से हराया, टीम इंडिया के लिए मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

IND-W vs ENG-W Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 4 रन से हराया, टीम इंडिया के लिए मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Oct 19, 2025 10:37 pm IST

IND-W vs ENG-W Live Highlights: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

IND-W vs ENG-W Highlights: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 19 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम इस मैच में 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना सकी। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन ही बना पाई। इस हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

Latest Cricket News

IND W vs ENG W

Auto Refresh
Refresh
  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत को मिली हार

    इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा बड़ा टारगेट

    इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। 

  • 4:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दीप्ति शर्मा ने दिलाई भारत को सफलता

    इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ मैच में दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। इस मैच में उन्होंने टैमी ब्यूमोंट को आउट किया। वह 43 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुई। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 84 रन है।

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    भारतीय टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

    इंग्लैंड टीम: एमी जोन्स (विकेट कीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल