India Women vs Nepal Women T20 Asia Cup Highlights: महिला टी20 एशिया कप में भारतीय महिला टीम और नेपाल महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं खेली और उनकी जगह स्मृति मंधाना ने कमान संभाली। मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नेपाल की टीम को 179 रनों का टारगेट दिया है। जिसके जवाब में नेपाल की टीम सिर्फ 96 रन ही बना सकी और मुकाबला 82 रनों से हार गई। भारतीय महिला टीम ने इस मैच को जीतते ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
भारतीय महिला टीम और नेपाल महिला टीम के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।