1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs AUSW, 5th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 54 रन से हराया, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

INDW vs AUSW, 5th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 54 रन से हराया, सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Dec 20, 2022 06:24 pm IST,  Updated : Dec 20, 2022 10:01 pm IST

IND Women vs AUS Women 5th T20I Highlights: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रे्लिया की महिला टीम के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में लगातार तीसरी हार मिली जिससे उसने सीरीज को 1-4 से गंवा दिया।

Alyssa Healy and Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Alyssa Healy and Harmanpreet Kaur Image Source : BCCI

IND Women vs AUS Women 5th T20I Highlights: भारत और ऑस्ट्रे्लिया की महिला टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों को सफलता मिली लेकिन बाद में एशले गार्डनर और ग्रेस हैरिस के नाबाद अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा से लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर तक, भारत के तमाम धुरंधर नाकाम रहे। भारतीय महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में सारे विकेट गंवाकर 142 रन बनाए और मैच को 54 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। 

  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल