1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A vs SA-A: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में पटका, ऋषभ पंत ने खेली 90 रनों की पारी

IND-A vs SA-A: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में पटका, ऋषभ पंत ने खेली 90 रनों की पारी

 Published : Nov 02, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 02:50 pm IST

भारतीय-ए टीम ने साउथ अफ्रीका-ए टीम को पहले टेस्ट मैच में शानदार अंदाज में हरा दिया है। इस मैच में तनुष कोटियन ने अच्छी गेंदबाजी की है और कुल 8 विकेट हासिल किए हैं। इसी वज से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है। वहीं ऋषभ पंत ने 90 रनों की पारी खेली है।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

भारतीय-ए टीम ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को जीतने के लिए 275 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत-ए की टीम ने ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और अंशुल कम्बोज की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया।

ऋषभ पंत ने खेली 90 रनों की दमदार पारी

दूसरी पारी में भारत-ए के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार बल्लेबाजी की। वह अपने शतक से 10 रन से चूक गए। उन्होंने 113 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आयुष बडोनी के बल्ले से 34 रन निकले। अंत में अंशुल कम्बोज ने भी   अच्छी बल्लेबाजी की और 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। तनुष कोटियन ने 23 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय-ए की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रहे फ्लॉप

वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका-ए के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। तब अफ्रीका के लिए जुबेर हमजा और लेसो सेनोक्वाने ने सबसे ज्यादा 37-37 रन बनाए। अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 199 रनों पर ही सिमट गई थी। भारत के लिए तनुष कोटियन ने चार विकेट चटकाए थे। उनके अलावा अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट झटके थे। इन प्लेयर्स के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की एक ना चली।

तनुष कोटियन ने पहली पारी में हासिल किए थे चार विकेट

साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 309 रन बनाए थे। तब जोर्डन हरमन ने सबसे ज्यादा 71 रन और जुबेर हमजा ने 66 रनों की पारी खेली थी। रुबिन हरमन के बल्ले से 54 रन निकले। इस पारी में भारत के लिए तनुष कोटियन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके थे। उनके अलावा मानव सुथार और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट झटके थे। वहीं फिर भारतीय-ए टीम ने पहली पारी में 234 रन बनाए थे। तब टीम के लिए आयुष महात्रे ने 65 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर अफ्रीका को 75 रनों की बढ़त मिली थी। लेकिन दूसरी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन करके इस पर पानी फेर दिया था। 

यह भी पढ़ें:

सेलेक्टर्स ने किया T20 स्क्वाड का ऐलान, इन 2 प्लेयर्स की टीम में करवाई गई वापसी

संजू, हर्षित बाहर, कप्तान सूर्या ने जीतने के लिए चला तगड़ा दांव, इन 3 प्लेयर्स को दिया मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल