1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI का बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, राहुल द्रविड़ के बेटे को दी अहम जिम्मेदारी

BCCI का बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह, राहुल द्रविड़ के बेटे को दी अहम जिम्मेदारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 11, 2025 06:21 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 06:21 pm IST

BCCI ने ट्रायंगुलर सीरीज के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है। स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का नाम टीम में शामिल नहीं है।

Vaibhav Suryavnshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

BCCI की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। BCCI की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने U19 ट्रायंगुलर सीरीज के लिए इंडिया A U19 और इंडिया B U19 टीमों का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में U19 ट्रायंगुलर सीरीज 17 से 30 नवंबर तक खेली जाएगी, जिसमें अफगानिस्तान U19 तीसरी टीम होगी।

वैभव सूर्यवंशी का नाम गायब

इंडिया A U19 टीम की कप्तानी विहान मल्होत्रा को सौंपी गई है जबकि इंडिया B U19 टीम की कमान आरोन जॉर्ज को मिली है। दोनों ही टीमों से स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम नदारद है। वैभव सूर्यवंशी का नाम ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए चुनी गई इंडिया A टीम शामिल हैं, इसलिए वह U19 ट्रायंगुलर सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बता दें, ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी।

वैभव सूर्यवंशी के अलावा आयुष म्हात्रे का नाम भी  U19 ट्रायंगुलर सीरीज के लिए चुनी गई दोनों टीमों में नहीं हैं। आयुष म्हात्रे अभी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। यही वजह है कि म्हात्रे को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को इस सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। 16 साल के अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर इंडिया U19 B टीम में शामिल किया गया है।

इंडिया U19 A टीम: विहान मल्होत्रा ​​(कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), वफी कच्छी, वंश आचार्य, विनीत V.K, लक्ष्य रायचंदानी, ए. रापोल (WK), कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत, मोहम्मद मलिक 

इंडिया U19 B टीम: आरोन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर) अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, बी.के. किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे, उद्धव मोहन, ईशान सूद, डी दीपेश, रोहित कुमार दास।

U19 ट्रायंगुलर सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 17 नवंबर: IND-M U19 A बनाम IND-M U19 B
  • 19 नवंबर: IND-M U19 B बनाम AFG-M U19
  • 21 नवंबर: IND-M U19 A बनाम AFG-M U19
  • 23 नवंबर: IND-M U19 A बनाम IND-M U19 B
  • 25 नवंबर: IND-M U19 B बनाम AFG-M U19
  • 27 नवंबर: IND-M U19 A बनाम AFG-M U19
  • 30 नवंबर: U19 ट्रायंगुलर सीरीज का फाइनल

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के क्लब में पहली बार मारेंगें एंट्री

IND vs SA: रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 विकेट दूर, 34 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज को देंगे पछाड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल