India A vs Australia A score: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच की शुरुआत 16 सितंबर से हो गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 532 रनों का स्कोर बनाने के साथ घोषित कर दी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के साथ टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 116 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें नारायण जगदीशन 50 और साई सुदर्शन 20 रन बनाकर नाबाद थे। आज इस मैच के तीसरे दिन का खेल हुआ, जहां दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 403 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 113 और देवदत्त पडिक्कल 86 रन बनाकर नाबाद हैं।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND-A vs AUS-A Highlights: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक, पडिक्कल भी क्रीज पर
IND-A vs AUS-A Highlights: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक, पडिक्कल भी क्रीज पर
IND-A vs AUS-A: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट का तीसरा दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत फिलहाल 129 रनों से पीछे है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement