1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और साउथ अफ्रीका में से एक टीम को लगेगा झटका, थम जाएगा सिलसिला

भारत और साउथ अफ्रीका में से एक टीम को लगेगा झटका, थम जाएगा सिलसिला

 Published : Feb 22, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 04:30 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं हारी हैं। सारे मुकाबले जीतकर टीम ने सुपर 8 तक का सफर तय करने में कामयाबी हासिल की है।

suryakumar yadav and aiden markram- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और एडन मारक्रम Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में आमने सामने आने वाली हैं। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम है। अब चूंकि सुपर 8 शुरू हो चुका है, ऐसे में एक चूक भारी पड़ सकती है। इस साल के टी20 विश्वकप की सबसे सफल टीमों में भारत और दक्षिण अफ्रीका का शुमार होता है, लेकिन आज कम से कम एक टीम को तो झटका लगेगा ही, हालांकि दूसरी टीम का कारवां जारी रहेगा। 

टीम इंडिया ने साल 2024 से अब तक टी20 विश्व कप के जीते हैं सारे मैच

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने एक खास मुकाम पर पहुंच चुका है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें लीग फेज में अपने अपने सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची हैं। आपको एक और खास बात बताते हैं। अभी की बात नहीं है, साल 2024 के विश्व कप से लेकर अब तक भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें कमाल का खेल दिखा रही हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम ने साल 2024 के विश्व कप से लेकर अब तक लगातार 12 मैच जीते हैं, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एक मैच हारी है, बाकी में उसे जीत मिली है। ये ​आंकड़े केवल विश्व कप के मैचों का है। 

साउथ अफ्रीका को केवल फाइनल में मिली है एक हार

साल 2024 के टी20 विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने आठ आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थीं। यानी बिना कोई मैच हारे, फाइनल तक का सफर। इसके बाद फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर न केवल अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, बल्कि खिताब पर भी कब्जा कर लिया। इसके बाद जब साल का विश्व कप शुरू हुआ तो भारत और साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ ​शुरुआत की, जो अभी तक जारी है। इस बीच आज एक टीम का ये सिलसिला टूट जाएगा। वो टीम भारत की होगी या फिर साउथ अफ्रीका की, ये देर शाम तक पता चला जाएगा। 

आज शाम सात बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा मुकाबला

भारतीय टीम की कोशिश होगी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल की तरह इस बार भी साउथ अफ्रीका को पीटा जाए, वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश होगी कि भले ही ये खिताब मुकाबला नहीं है, लेकिन फाइनल में मिली हार का बदला दो साल बाद ले लिया जाए। अब देखना होगा कि जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो कैसा प्रदर्शन करती हैं। मैच शाम सात बजे से दुनिया के सबसे बड़ क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों बराबरी की टीमें हैं, इसलिए मैच जबरदस्त होगा, इसकी भी उम्मीद की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 

संजू सैमसन को मिलेगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई पते की बात

श्रीलंका में सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें ICC का नियम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल