1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Maharajas vs World Giants Highlights: इंडिया महाराजास ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से दी शिकस्त, पठान के सिक्स से जीते महाराजा

India Maharajas vs World Giants Highlights: इंडिया महाराजास ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से दी शिकस्त, पठान के सिक्स से जीते महाराजा

 Written By: Ranjeet Mishra Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 16, 2022 06:28 pm IST,  Updated : Sep 16, 2022 11:32 pm IST

India Maharajas vs World Giants T20 Highlights: हरभजन सिंह की कप्तानी में इंडिया महाराजास ने जैक कैलिस की वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया।

India Maharajas vs World Giants- India TV Hindi
India Maharajas vs World Giants Image Source : TWITTER

India Maharajas vs World Giants T20 Highlights: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए भारत के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में दुनिया के कई दिग्ग्ज क्रिकेटर्स उतरे। क्रिकेट के मैदान पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए लीजेंड्स क्रिकेट लीग के स्पेशल मुकाबले में हरभजन सिंह की कप्तानी वाली इंडिया महाराजास ने जैक कैलिस की वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स की टीम ने बोर्ड पर 170 रन का स्कोर लगाया था। जिसके जवाब में महाराजास की टीम ने आसानी से सिर्फ 4 विकेट खोकर 18.4 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की ओर से तन्मय श्रीवास्तव ने 54 और यूसुफ पठान ने नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। पहली महाराजास की ओर से पंकज सिंह ने 5 विकेट भी झटके। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल