1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? कौन होगा बाहर और किसकी होगी एंट्री

IND vs NED: क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? कौन होगा बाहर और किसकी होगी एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 18, 2026 07:36 am IST,  Updated : Feb 18, 2026 07:36 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की नजरें लगातार चौथी जीत दर्ज पर करने पर टिकी हैं। टीम इंडिया अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड का सामना करेगी।

IND vs NED- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

Team India Playing XI: T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में सुपर 8 में जगह पक्की की। कोलंबो में मिली इस बड़ी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.350 है और वह ग्रुप A में शीर्ष पर रहने की मजबूत स्थिति में है। ऐसे में 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अर्शदीप सिंह को मिलेगा मौका?

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी होगी? पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद नवाज का विकेट लिया और 3 ओवर में 14 रन देकर 1 सफलता हासिल की। हालांकि, अर्शदीप सिंह T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं और उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।

दूसरी ओर, वॉशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन और पसली की मांसपेशी में चोट के कारण वह बाहर थे और वर्ल्ड कप से पहले पूरी T20 सीरीज मिस कर गए थे। अब पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें मौका मिल सकता है। हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम ज्यादा प्रयोग के मूड में नहीं है। उनका कहना है कि हर मैच अहम है और टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहती है।

टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम

उन्होंने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि परिस्थितियों के अनुसार छोटे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन बड़े प्रयोग की संभावना कम है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में बड़ा बदलाव करती है या उसी टीम के साथ उतरती है, जिसने उसे पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दिलाई।

गौरतलब है कि नीदरलैंड की टीम के पास अभी भी सुपर-8 में पहुंचने का मौका है, लेकिन उनका नेट रन रेट काफी खराब (-1.352) है। अगर पाकिस्तान नामीबिया को हरा देता है, तो डच टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। अगर नामीबिया उलटफेर कर देती है, तो फिर नीदरलैंड को सुपर-8 का टिकट मिल सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें:

भारत की सरजमीं पर दिखेगा विदेशी लीग का जलवा! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल