1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India TV Poll: विराट कोहली वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाएंगे या नहीं? जानें फैंस की राय

India TV Poll: विराट कोहली वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाएंगे या नहीं? जानें फैंस की राय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 19, 2023 11:34 am IST,  Updated : Nov 19, 2023 11:34 am IST

World Cup Final: भारतीय टीम का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। इस खिताबी मैच में सभी की नजरें एक बार फिर से विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनका अब तक इस टूर्नामेंट में बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए बिना एक भी मुकाबला गंवाए फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। टीम इंडिया के इस बेहतरीन खेल में विराट कोहली के बल्ले का भी दम देखने को मिला, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 700 से अधिक रन बनाते हुए वर्ल्ड कप में कई नए कीर्तिमान भी बना दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी, जिसके बाद वह वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके थे। अब एक बार फिर से फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद सभी भारतीय फैंस को है।

इंडिया टीवी के पोल पर फैंस ने दी ये राय

विराट कोहली के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया जिसमें फैंस से पूछा गया कि क्या विराट कोहली फाइनल मैच में भी शतक लगाने में कामयाब होंगे या नहीं। इसको लेकर कुल पड़े 4640 वोटों में 69 फीसदी फैंस का मानना है कि कोहली इस बड़े मुकाबले में भी शतक लगा सकते हैं, तो वहीं 20 फीसदी फैंस ने अपना वोट नहीं में दिया। इसके अलावा 11 फीसदी फैंस ने इस पर कोई राय नहीं दी। कोहली ने जिस तरह का फॉर्म अब तक टूर्नामेंट में दिखाया है उसके बाद उनके बल्ले से सभी फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर है। वहीं विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ला भी जमकर बोलता दिखाई देता है, जिसमें इस टूर्नामेंट में जब लीग मुकाबलों के दौरान कंगारू टीम से मुकाबला हुआ था तो उसमें भी कोहली ने मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली थी।

India Tv Poll Result
Image Source : INDIA TVIndia Tv Poll Result

विराट कोहली फाइनल में शतक लगाएंगे या नहीं?

हां - 69%

नहीं - 20%

कह नहीं कह सकते - 11%

कुल वोट - 4640

वनडे में कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 48 मैचों की 46 पारियों में 53.79 के औसत से अब तक 2313 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 13 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा घरेलू मैदान पर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 वनडे पारियों में 57.16 के औसत से पांच शतक और आठ अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

ये भी पढ़ें

ODI वर्ल्ड कप फाइनल में गिल से फैंस को उम्मीद, अहमदाबाद में शानदार हैं उनके आंकड़े

इस पूर्व खिलाड़ी के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं रोहित शर्मा, फाइनल से पहले किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल