1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, सीरीज में हासिल कर ली 2-0 की अजेय बढ़त

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, सीरीज में हासिल कर ली 2-0 की अजेय बढ़त

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 24, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 06:02 pm IST

भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में शानदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली है और इसी के साथ सीरीज 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को 51 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से जेडन ड्रेपर ने जरूर शतक लगाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इसी वजह से टीम 249 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए तीन प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली दमदार पारी

दूसरे यूथ वनडे मैच में भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब कप्तान आयुष महात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने दमदार बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए और 70-70 रन बनाए। वहीं अभिज्ञान कुंडू ने 64 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। वेदांत त्रिवेदी के बल्ले से 26 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय अंडर-19 टीम 300 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए विल बायरोम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

जेडन ड्रैपर ने जड़ा शतक

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज दमदार खेल नहीं दिखा पाया। ओपनर एलेक्स टर्नर ने 24 रन बनाए। बाद में छठे नंबर पर उतरे जेडन ड्रेपर ने 72 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। अंत में आर्यन शर्मा ने 44 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए। क्योंकि इन्हें दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। इसी वजह से पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 47.2 ओवर्स में 249 रनों पर सिमट गई।

आयुष महात्रे ने हासिल किए तीन विकेट

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए कप्तान आयुष महात्रे और कनिष्क चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। आयुष ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए और वह काफी किफायती भी साबित हुए। उनके अलावा कनिष्क के खाते में दो विकेट गए। 

यह भी पढ़ें:

'उसे पता है कि वह आते ही रन बनाएगा', ईशांत शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया गैंगस्टर

IND vs BAN Live Cricket Score: 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल