1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

 Published : Jan 06, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 06:26 pm IST

IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम फिर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरने के लिए तैयार है। पहले दोनों मैच भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने नाम किए हैं।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

India U19 vs South Africa U19: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही यूथ वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला अभी बाकी है। पहले दोनों मैच जीतकर भारत ने सीरीज पर तो कब्जा कर लिया है, लेकिन उसकी कोशिश होगी कि विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया जाए। इस बीच वैभव सूर्यवंशी एक बार​ फिर से एक्शन में होंगे, वे टीम के कप्तान हैं। ये मैच कब खेला जाएगा, साथ ही कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। 

7 जनवरी को खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा यूथ वनडे मैच

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीत लिए हैं। हालांकि दोनों मैचों का नतीजा डकबर्थ लुइस मैथड से निकला है। पहला मैच भारतीय टीम ने 25 रन से अपने नाम किया, वहीं दूसरा मैच 8 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की। अब तीसरे मुकाबले की बारी है, जो 7 जनवरी को खेला जाएगा। 

दोपहर एक बजे से शुरू होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला

इसी साल अंडर 19 वनडे विश्व कप भी खेला जाना है, इसलिए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज को भारत ने जीत ली है, लेकिन इस जीत के सिलसिले को आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सात जनवरी को खेला जागा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 12 बजे टॉस होगा और देर शाम तक खत्म भी हो जाएगा। 

वैभव सूर्यवंशी से एक और बड़ी पारी की उम्मीद

सीरीज के पहले मैच में तो कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था, वे केवल 11 रन ही बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 68 रन बनाए थे। अब उम्मीद होगी कि इसी विस्फोटक रवैये से वैभव तीसरे मैच में अपना शतक भी पूरा करें, ताकि जब विश्व कप का आगाज हो तो उसमें जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ आगे जाएं। इस बीच मैच के लाइव प्रसारण को लेकर कुछ पक्का नहीं है। पहले इस मैच को जियो ​हॉट स्टार पर दिखाया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब देखना है कि तीसरा मुकाबला आप लाइव देख पाएंगे कि नहीं। 

भारत की अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज, हार्वंश पंगलिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, मोहम्मद एनान, राहुल कुमार, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल

साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीम: मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेजे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के कप्तान के बल्ले में लगी जंग, न्यूजीलैंड के​ खिलाफ सीरीज से पहले लगा झटका

इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, लेकिन नहीं आ रहा टीम इंडिया से बुलावा, ऐसा कारनामा करने वाला अकेला बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल