1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मौका संभव

IND vs AFG 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मौका संभव

 Published : Jan 08, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 12:21 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से मोहाली में होगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है।

भारतीय क्रिकेट टीम - India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

India vs Afghanistan T20I Series : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है। इसमें काफी कम दिन का ही वक्त बचा है। 7 जनवरी की शाम को भारतीय टीम की घोषणा सीरीज के लिए की गई। माना जा रहा है कि सेलेक्टर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर फैसला लेना चाहते थे, इसलिए इसमें कुछ दिन का वक्त ज्यादा लगा। खैर, अब टीम सामने हैं और आपको ये जानना चाहिए कि पहले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। 

रोहित शर्मा फिर से करेंगे ओपनिंग, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मौका 

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए कुल तीन ओपनर्स चुने हैं। करीब 15 महीने बाद बतौर कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, वहीं यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी टीम में मौका दिया गया है। तीन ओपनर्स होने से टीम मैनेजमेंट को आसानी होगी। माना जाना चाहिए कि पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। यानी हो सकता है कि पहले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को मौका न दिया जाए। रोहित शर्मा के रहते ये तो करीब करीब पक्का है कि जायसवाल और शुभमन में से एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। इसके बाद नंबर तीन पर विराट कोहली का आना पक्का है। लंबे अर्से बाद उनकी वापसी हो रही है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वे टी20 में कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

India vs afghanistan T20I Series
Image Source : INDIA TVIndia vs afghanistan T20I Series

युवा खिलाड़ियों पर होगा जीत का दरोमदार 

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा बाकी सभी युवा खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की ओर से भरोसा जताया गया है। नंबर चार पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा का सेलेक्शन किया गया है। लेकिन सीनियर के हिसाब से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वहीं प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को भी जगह मिलने की पूरी पूरी संभावना है। 

शिवम दुबे निभाएंगे आलराउंडर की भूमिका 

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे को मौका दिया गया है। उनके आने से टीम को एक आलराउंडर आप्शन मिल जाता है। वे गेंदबाजी के साथ साथ आखिरी के कुछ ओवर्स में रन भी बना सकते हैं। वहीं अगर टीम अपनी बैटिंग लाइनअप को और गहरा करना चाहे तो अक्षर पटेल को मौका भी दिया जा सकता है। वैसे तो टीम में कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रवि​ बिश्नोई को भी रखा गया है। लेकिन इन दोनों की गेंदबाजी को लाजवाब है, लेकिन बल्ले से उनसे बहुत ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा, इसलिए हो सकता है कि टीम अक्षर पटेल के साथ जाए। वहीं तेज गेंदबाजी के रूप में देखें तो अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार को मौका मिलने की पूरी संभावना है। इस तरह से कुल पांच गेंदबाज होंगे, यानी शिवम दुबे को पूरे चार ओवर की गेंदबाजी करनी होगी। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज है अहम 

टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम ये आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी, ऐसे में इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में मौका मिलने की संभावना है। हालांकि अभी काफी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। मार्च के आखिर में आईपीएल होगा, उसका प्रदर्शन भी काफी कुछ मायने रखेगा। यानी जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे ​बड़े खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज अहम है, वहीं युवा खिलाड़ियों के लिए भी अच्छा मौका होगा। अफगानिस्तान की टीम को कम करके तो बिल्कुल नहीं आंका जा सकता। खास तौर पर जब टी20 की बात हो तो। ऐसे में देखना होगा कि रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरते हैं। 

पहले टी20 मुकाबले के लिए भारती की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, इस खिलाड़ी के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने पर सस्पेंस

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, MI केपटाउन ने पोलार्ड को बनाया कप्तान; देखें खेल की 10 बड़ी खबरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल