Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS ODI Playing XI: हार के बाद बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! किसकी होगी छुट्टी

IND vs AUS ODI Playing XI: हार के बाद बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! किसकी होगी छुट्टी

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Oct 22, 2025 04:21 pm IST, Updated : Oct 22, 2025 04:22 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे वनडे में हो सकता है कि भारतीय टीम बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में नजर आए। अगर शुभमन गिल ने सख्ती दिखाई तो दो खिलाड़ी अंदर बाहर हो सकते हैं।

harshit rana and arshdeep singh- India TV Hindi
Image Source : AP हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह

India vs Austrlia 2nd ODI Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को ​एडिलेड में खेला जाएगा। पहला ही मैच भारतीय टीम हार चुकी है और अब सीरीज को अगर जिंदा रखना है तो भारत को दूसरा मैच जीतना ही होगा। इस बीच संभावना इस ​बात की भी है कि दूसरे मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ उतरें। हालांकि देखना होगा कि क्या कप्तान शुभमन गिल कोई सख्त कदम उठाने के मूड में हैं कि नहीं। 

पहले मैच में टीम इंडिया को मिली थी 7 विकेट से हार

पर्थ में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि मैच में बीच बीच में कई बार बारिश आई और पूरा मुकाबला हो ही नहीं पाया। बाद में डकबर्थ लुइस मैथड से ऑस्ट्रेलिया को जीता हुआ घोषित कर दिया गया। इस मैच में भारत का कोई भी बल्लेबाज या गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया। 

सुंदर की जगह कुलदीप यादव को दिया जा सकता है मौका

इस बीच अगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो इसमें दो बदलाव एडिलेड में देखने के लिए मिल सकते हैं। पहला तो वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव की टीम प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। कुलदीप एक विशुद्ध गेंदबाज हैं, लेकिन चुंकि सुंदर बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं, इसलिए बाजी मार ले जाते हैं। कुलदीप यादव को जब भी मौका मिलता है, वे खुद को साबित करते हैं, लेकिन क्या शुभमन गिल इस बार कुलदीप को मौका देने का मन बना पाते हैं, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। 

हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री संभव

इसके अलावा एक औ बदलाव की बात की जाए तो हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। पिछले ही मैच में जब हर्षित राणा खेल रहे थे, उन्होंने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर दिए थे। उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। वनडे में ऐसी गेंदबाजी को खराब माना जाता है। ऐसे में गिल कोई रिस्क लिए बगैर प्रसिद्ध् को मौका दे सकते हैं, जो एडिलेड की पिच पर ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें 

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा

ICC Rankings: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच आईसीसी रैंकिंग में बदलाव, इस ​भारतीय खिलाड़ी को नुकसान

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement