India vs Australia 3rd Test Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। मैच का चौथा दिन खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए। मैच के चौथे दिन केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। लेकिन वह 84 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 77 रन बनाए।
IND vs AUS 3rd Test मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।