1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए देनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले समय पर शुरू होगा मुकाबला

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए देनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले समय पर शुरू होगा मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 19, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Dec 19, 2024 06:48 pm IST

IND vs AUS, 4th Test: मेलबर्न में होने वाला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट बदले हुए समय पर होगा। इस मैच को लाइव देखने के लिए आपको सुबह बहुत जल्दी उठना होगा।

IND vs AUS- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

India vs Australia Melbourne Test Timing: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इन दिनों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की धूम मची हुई है। भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ था। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में खेला और ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। पर्थ टेस्ट में जीत के बाद भारतीय दूसरा टेस्ट मैच खेलने एडिलेड पहुंची लेकिन डे-नाइट टेस्ट मैच में पिंक बॉल के आगे टिक नहीं सकी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार कमबैक करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इसके बाद दोनों टीमों का गाबा टेस्ट में आमना-सामना हुआ लेकिन बारिश के कारण मैच ड्रॉ हो गया। अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाना है जिसकी तैयारी में दोनों टीमें जुटी हैं।

अलग-अलग समय पर हुए तीनों टेस्ट मैच

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेले गए अब तक तीनों टेस्ट मैच अलग-अलग समय पर शुरू हुए थे और अब चौथे टेस्ट मैच का आगाज भी बदले हुए समय पर होगा। पर्थ में पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ था। इसके बाद एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच का आगाज भारतीय समय के हिसाब से 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ।  इसके बाद गाबा में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ। हालांकि बारिश के कारण अगले 4 दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 पर शुरू किया गया, जो पहले 5:50 पर शुरू होना था ताकि पहले दिन के ओवरों की भरपाई की जा सके।

पहले दिन 5 बजे से पहले होगा टॉस

पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद अब चौथे टेस्ट मैच को देखने के लिए भी फैंस को सुबह जल्दी उठना होगा। हालांकि इस बार फैंस को कुछ ज्यादा ही जल्दी उठना होगा क्योंकि मेलबर्न में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह ठीक 5 बजे शुरू होगा। पहले दिन इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी 4 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा। बाकी दिन मुकाबला सीधे 5 बजे शुरू हो जाएगा। सीरीज का आखिरी और 5वां टेस्ट भी इसी समय पर खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से भिड़े, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें वजह

विराट कोहली की मदद से अश्विन तोड़ सकते थे वर्ल्ड रिकॉर्ड लेकिन इतने विकेट से गए चूक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल