एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। एशिया कप के सभी मैच फैंस फ्री में देख रहे हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एशिया कप के बाद एक और सीरीज को अब फ्री में दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को फैंस के लिए अब फ्री में दिखाया जाएगा। भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
इस चैनल पर देखें फ्री सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 और ऑनलाइन जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। इस सीरीज को ऑनलाइन जियो सिनेमा पर फ्री में दिखाया जाएगा। इस वक्त एशिया कप भी हॉटस्टार पर फ्री में देखा जा सकता है। वहीं हॉटस्टार ने वनडे वर्ल्ड कप को भी फ्री में स्ट्रीम करने का फैसला लिया था। ऐसे में आप आने वाले तीन महीनों तक भारत के मैच फ्री में देख सकते हैं, यह टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
जियो ने खरीदे भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के राइट्स
भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हाल ही में जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। जिसके कारण जिन मैचों को अब तक आप स्टार स्पोर्ट्स पर देखा करते थे उन मैचों को आप जियो सिनेमा पर देखेंगे। भारत में क्रिकेट सबसे बड़ा खेल है। करोड़ों फैंस क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। जिसके कारण टीम इंडिया के मैचों की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर काफी कंपनियों में रेस लगी रहती है। इसी बीच भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब Viacom18 को दे दिए गए हैं। ऐसे में इन मैचों को लाइव टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल और मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। 1 सितंबर से टीम इंडिया के घरेलू सीरीज को यहां दिखाया जाएगा। Viacom18 ने इस राइट्स को हासिल करने के लिए बीसीसीआई को 5966.4 करोड़ रुपये दिए हैं।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK Live: बारिश के बाद टीम इंडिया को चौथा झटका, गिल 10 रन बनाकर आउट
रोहित-विराट पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह फेल, फैंस ने जमकर काटा बवाल