IND vs PAK Highlights: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद कर दिया गया। बारिश ने इस मैच में कई बार खलल डाला, लेकिन अंत में मैच को रद करना पड़ा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फैंस को इस मैच का काफी लंबे समय से इंतजार था। इन दोनों चिर प्रतिद्वंदी के बीच आखिरी वनडे मैच साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला गया था। जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं इस मुकाबले के बारे में बात करें तो टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रनों की जरूरत थी, लेकिन बारिश की वजह ने उनकी टीम दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं खेल सकी।