1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup Rising Stars,: सुपरओवर के रोमांच में ढही भारतीय टीम, फाइनल का सपना बांग्लादेश ने किया ध्वस्त

Asia Cup Rising Stars,: सुपरओवर के रोमांच में ढही भारतीय टीम, फाइनल का सपना बांग्लादेश ने किया ध्वस्त

 Published : Nov 21, 2025 07:23 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 07:23 pm IST

IND A vs BAN A: भारतीय ए टीम को बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में जाने से रोक दिया है। पहले मैच टाई हुआ, लेकिन सुपर ओवर में बुरी तरह से नाकामी हाथ लगी।

jitesh sharma- India TV Hindi
जितेश शर्मा Image Source : AP

India A vs Bangladesh A: भारतीय ए टीम का एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में जाने का सपना चकनाचूर हो गया है। मजे की बात ये रही कि भारत के पास फाइनल में जाने के दो मौके थे, लेकिन दोनों को गवां दिया गया। पहले तो 20 ओवर का मैच टाई हो गया। जहां टीम इंडिया आसानी से जीत सकती थी। उसके बाद जब सुपर ओवर हुआ तो उसमें तो कहानी ऐसी रही कि जिसके बारे में कहा ही क्या जाए। सुपर ओवर में भारत से एक भी रन नहीं बना। इस तरह से भारत की ए टीम को हराकर बांग्लादेश ने फाइनल में एंट्री मार दी है। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने बनाए 194 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल की बात की जाए तो भारतीय कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना दिए। हालांकि एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम 180 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन आखिरी के दो ओवर्स में खूब रन बने और स्कोर 190 से भी ज्यादा का चला गया। 

वैभव और प्रियांश ने दी अच्छी शुरुआत

इसके बाद जब भारत की पारी शुरू हुई तो सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। हालांकि ये दोनों बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक कर नहीं खेल पाए। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तूफानी अंदाज में केवल 15 बॉल पर 38 रन बना दिए। इस दौरान दो चौके और चार छक्के आए। नमन धीर केवल सात ही रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि प्रियांश आर्य और ​कप्तान जितेश शर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। जब लगने लगा कि टीम इंडिया अब जीत जाएगी, तभी दोनों बल्लेबाज थोड़ी थोड़ी देर पर आउट हो गए। 

आखिरी बॉल पर तीन रन दौड़कर मैच भारत ने कराया टाई

बात अगर मैच के आखिरी ओवर की करें तो भारत को छह बॉल पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। आशुतोष शर्मा और नेहाल बढेरा क्रीज पर जमे हुए थे। ओवर की तीसरी बॉल प आशुतोष शर्मा ने छक्का लगाकर जीत की उम्मीदें बंधाई। चौथी बॉल पर उन्होंने चौका लगा दिया। ओवर की पांचवी बॉल पर आशुतोष आउट हो गए और अब आखिरी बॉल पर भारत को जीत के लिए चार रन चाहिए थे। चौका तो नहीं लगा, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने दौड़कर तीन रन बना लिए और इस तरह से मैच टाई हो गया। इसके बाद बारी सुपर ओवर की आई। 

सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना सकी भारतीय टीम

सुपर ओवर में कप्तान जितेश शर्मा और रमनदीप मैदान पर आए, लेकिन वे पहली ही बॉल पर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेाबाजी के लिए आशुतोष को भेजा गया, वे भी पहली ही बॉल पर चलते बने। यानी सुपर ओवर में भारत के दो विकेट गिर और रन कोई भी नहीं बना। अब बांग्लादेश को फाइनल में जाने के लिए केवल एक ही रन चाहिए था, जो उन्होंने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: एशिया कप में फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

AUS vs ENG: पहले एशेज टेस्ट में ही बना बड़ा रिकॉर्ड, शून्य वाला ये कमाल तो कभी नहीं हुआ था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल