1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, टीम में दो बदलाव

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, टीम में दो बदलाव

 Published : Feb 01, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 04:16 pm IST

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम शुक्रवार यानी 2 फरवरी से फिर से एक दूसरे के सामने होगी। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

rohit sharma ben stokes- India TV Hindi
भारत इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, टीम में दो बदलाव Image Source : AP

India vs England 2nd Test : भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है। मुकाबला 2 फरवरी को विशाखापट्टम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर इंग्लैंड ने लीड बना ली है। हालांकि लंबी टेस्ट सीरीज में अभी 4 और मैच बाकी हैं। इस बीच सभी को इस बात का इंतजार था कि इस मैच की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। भारतीय टीम की आखिरी 11 तो मैच के दिन ही आने की संभावना है, लेकिन इस बीच इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में कुल मिलाकर दो बदलाव किए गए हैं। 

इंग्लैंड ने किया अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान 

विशाखापट्टम टेस्ट से एक दिन इंग्लैंड की ओर से प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया है। इसमें बताया गया है कि टीम में कुल मिलाकर दो बदलाव किए हैं। पहले टेस्ट में आराम कर रहे जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। वहीं मार्क वुड को अब आराम दिया गया है। पहले टेस्ट में खेलते हुए मार्क वुड को एक भी विकेट नहीं मिला था। अब एंडरसन कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखना होगा। इसके अलावा जो दूसरा बदलाव किया गया है। उसमें जैक लीच की जगह शोएब बशीर को मौका दिया गया है। जैक लीच ने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वे चोटिल होने के कारण दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह शोएब बशीर को मौका मिला है, जो वीजा में देरी के कारण भारत नहीं पहुंच पाए थे। यानी इंग्लैंड की टीम उसी फार्मूल पर मैदान में उतरने जा रही है, जो पहले टेस्ट में किया था। टीम में केवल एक ही पेसर है और बाकी चार स्पिनर्स को मौका दिया गया है। 

पहले मैच के 9 खिलाड़ी बरकरार

इन दो बदलाव के बाद अगर बाकी टीम की बात करें तो पहले की ही तरह जैक क्रॉले और बेन डकेट पारी का आगाज करेंगे। तीसरे नंबर पर ओली पोप आएंगे। जिन्होंने मैच की दूसरी पारी में 196 रन की बेहरीन पारी खेलकर टीम इंडिया की पकड़ से मैच को छीन लिया था। इसके बाद स्पिन आलराउंडर के तौर पर पूर्व कप्तान जो रूट रहेंगे ही। जॉनी बेयरस्टो बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेल रहे हैं। कप्तान बेन स्टोक्स ​​मिडल आर्डर को मजबूती देने का काम करेंगे। विकेट कीपर की जिम्मेदारी बेन फॉक्स निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं रेहान अहमद, टॉम हार्टले और शोएब बशीर स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। जेम्स एंडरसन टीम के अकेले तेज गेंदबाज हैं। 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन मैच के दिन ही आने की संभावना 

इस बीच इंग्लैंड ने भले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हो, लेकिन टीम इंडिया की आखिरी 11 सामने नहीं आई है, उम्मीद की जानी चाहिए कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब मैच के दिन सुबह नौ बजे टॉस के लिए आएंगे, तभी अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। भारत की प्लेइंग इलेवन में भी दो से तीन बदलाव जरूर देखने के लिए मिल सकते हैं, लेकिन वे कौन से 11 खिलाड़ी होंगे जो टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे, इससे पर्दा उठना भी बाकी है। 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

रोहित शर्मा के लिए लकी है दूसरे टेस्ट का ग्राउंड, दोनों पारियों में की धाकड़ बल्लेबाजी

IND vs ENG : दूसरे टेस्ट में एक साथ होंगे इतने डेब्यू, किसकी खुलेगी किस्मत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल