India vs New Zealand 2nd Test, Day 3
न्यूजीलैंड ने 540 रन के लक्ष्य के सामने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को मुंबई में अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 140 रन बनाये। न्यूजीलैंड इस तरह से लक्ष्य से अभी 400 रन पीछे है। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन और फिर दूसरी पारी 276/7 के स्कोर पर घोषित की। वहीं, न्यूजीलैंड पहली पारी में सिर्फ 62 रनों पर ढेर हो गई थी।