Ind vs Pak U19 Asia Cup Final 2025: अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 347 रन बनाए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने केवल 113 बॉल पर 172 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अहमद हुसैन ने भी 56 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए। इस मैच में बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। सेमीफाइनल मैच तक भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन टीम इंडिया के प्लेयर्स उस फॉर्म को फाइनल में बरकरार नहीं रख पाए।
भारत की प्लेइंग XI: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम