Highlights
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है
- भारत के लिए केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के लिए क्रिज पर आए हैं
- भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन से आगे बढ़ाएगी
भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा था। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी का आगाज किया और दिन का खेल खत्म होने तक 94/4 का स्कोर खड़ा किया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 211 रनों की जरूरत है, वहीं भारत को जीत के लिए 6 विकेट लेने होंगे।
साउथ अफ्रीका के लिए आज कप्तान डीन एल्गर ने 52 रनों की पारी खेली, वे नाबाद लौटे। वहीं, भारत के लिए आज जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और शमी के खाते में एक-एक विकेट आए।
India vs South Afrcia, Live score card 1st Test Match Day-4