1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 2nd T20: मैच में बारिश कर सकती है फैंस का मजा किरकिरा, विलेन बनने के पूरे चांस

IND vs SA 2nd T20: मैच में बारिश कर सकती है फैंस का मजा किरकिरा, विलेन बनने के पूरे चांस

 Published : Nov 10, 2024 03:08 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 03:08 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। अब मैच पर बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Gqeberha Cricket Ground- India TV Hindi
Gqeberha Cricket Ground Image Source : GETTY

India vs South Africa 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच आज 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास पहले ही सीरीज में 1-0 से बढ़त है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 61 रनों से अपने नाम किया था। पहले मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया था और टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने अच्छा खेल दिखाया था। अब दूसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। लेकिन बारिश भारतीय टीम के अरमानों पर पानी फेर सकती है। 

बारिश कर सकती है खेल खराब

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में बारिश खेल बिगाड़ सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक गकेबरहा में 10 नवंबर को बारिश की 49% संभावना है और शाम 6 बजे इसके 63% तक बढ़ने की संभावना है। मैच भारतीय समयानुसार 7:30 शुरू होगा। इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। टॉस के समय बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक जताई गई है। तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है और वहीं आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अगर ज्यादा बारिश हुई, तो मैच का होना मुश्किल है।

 गकेबरहा में हुए चार टी20 इंटरनेशनल मैच

अब तक गकेबरहा सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहला मैच साल 2007 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के बीच हुए था, जिसमें विंडीज टीम ने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था। वहीं अब तक गकेबरहा में खेले गए सभी चार मैचों में से 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो 2 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हुई है। 

दोनों टीमों का स्क्वाड: 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेन्सन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरे और चौथा टी20ई), और ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान ,यश दयाल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल