1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 3rd T20i: टीम इंडिया ने दर्ज की एकतरफा जीत, सीरीज में ली 2-1 से बढ़त

India vs South Africa 3rd T20i: टीम इंडिया ने दर्ज की एकतरफा जीत, सीरीज में ली 2-1 से बढ़त

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 14, 2025 05:56 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 10:21 pm IST

India vs South Africa 3rd T20I: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 7 विकेट से मात देने के साथ अब सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

भारत बनाम साउथ...- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20 मैच Image Source : AP

India vs South Africa 3rd T20i: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया जिसे टीम इंडिया 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम के गेंदबाजों की तरफ से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें साउथ अफ्रीका की पारी 20 ओवर्स में 117 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे तो वहीं शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी 1-1 विकेट लिया। अफ्रीका की तरफ से उनके कप्तान एडन मार्करम ने 61 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम ने 118 रनों के टारगेट को 15.5 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, जिसमें अभिषेक शर्मा ने जहां 35 रनों की पारी खेली तो वहीं शुभमन गिल ने 28 तो तिलक वर्मा के बल्ले से नाबाद 25 रनों की पारी देखने को मिली। अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, मार्को यान्सन और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट हासिल किया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल