1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों ने मिलकर बना दिया रिकॉर्ड, अब सूपड़ा साफ होने का खतरा

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों ने मिलकर बना दिया रिकॉर्ड, अब सूपड़ा साफ होने का खतरा

 Published : Apr 23, 2026 07:39 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 07:39 am IST

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी हार गई है, लेकिन दोनों टीमों ने मिलकर नया रिकॉर्ड जरूर बना दिय है। अभी सीरीज के दो और मैच बाकी हैं।

Smriti Mandhana and Shefali Verma- India TV Hindi
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा Image Source : AFP

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक सीरीज के तीन मैच हो गए हैं और तीनों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच टीम इंडिया भले ही हार गई, लेकिन भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों ने वो काम कर दिखाया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। करीब दो साल पहले का रिकॉर्ड टूट गया है। 

भारतीय टीम 192 रन बनाकर भी हार गई, लौरा वोल्वार्ड्ट ने ठोका शतक

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। वहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले तीनों मैच हारकर टीम इंडिया सीरीज गवां चुकी है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम ने इसे 16.3 ओवर में केवल एक ही विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 53 बॉल पर 115 रन बना दिए। इस दौरान 14 चौके और 5 छक्के उनके बल्ले से आए। 

दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल में पहली बार बनाए इतने रन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली बार हुआ है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीमों ने मिलकर 385  रन बना दिए हों। इससे पहले दोनों टीमों का मिलाकर सर्वाधिक स्कोर 366 रन था, जो टीमों ने साल 2024 में चेन्नई में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में किया था। उसके बाद जाकर ये नया रिकॉर्ड बना है। हालांकि भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 

टी20 विश्व कप से पहले बढ़ी भारतीय टीम की टेंशन

इस बीच पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच टीम इंडिया हार चुकी है, जो चिंता का विषय है। अब दो और मैच बाकी हैं। जून में ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप होना है, उसकी तैयारी चल रही है, लेकिन भारतीय टीम लगातार मैच हारती चली जा रही है। पहले दो मैचों में तो भारतीय टीम 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। इस बार 190 से अधिक रन बने भी तो उसे आसानी से विरोधी टीम ने चेज कर लिया। अब देखना है कि बाकी बचे दो मैचों में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है। अब दोनों मैच हार गई तो टीम इंडिया का सूपड़ा भी साफ होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ मारी छलांग, इन टीमों को हो गया नुकसान

'मेरे पास कोई जवाब नहीं', घर में लगातार 7वीं हार से भड़के पंत, खुद के साथ अपने खिलाड़ियों को भी जमकर कोसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल