1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मेरे पास कोई जवाब नहीं', घर में लगातार 7वीं हार से भड़के पंत, खुद के साथ अपने खिलाड़ियों को भी जमकर कोसा

'मेरे पास कोई जवाब नहीं', घर में लगातार 7वीं हार से भड़के पंत, खुद के साथ अपने खिलाड़ियों को भी जमकर कोसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 22, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:50 pm IST

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का क्रम जारी है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से धूल चटाई।

Rishabh Pant - India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AFP

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ को अपने घर में एक और करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। IPL 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 40 रनों से धूल चटाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला। रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 

लखनऊ की टीम 160 रन का मामूली लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई और महज 119 रनोंं पर ढेर हो गई। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। लखनऊ की अपने घर में ये लगातार 7वीं हार है। यही नहीं, इस सीजन पंत की टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। 

पंत के पास कोई जवाब नहीं

IPL 2026 में एक और करारी शिकस्त मिलने बाद कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के बल्लेबाजों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई जवाब नहीं है। हमारी बैटिंग ने हमें निराश किया है। एक टीम के तौर पर, एक ग्रुप के तौर पर हम निराश हैं। आपको जवाब अपने अंदर ही खोजने होंगे, बाहर नहीं। बैटिंग करते समय हम थोड़ा और समय ले सकते थे। इसके लिए कोई बहाना नहीं है। खुद उन्हें मिलाकर, हम मैच को और आगे तक ले जा सकते थे। एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।

पंत ने आगे कहा कि बॉलिंग की बात करें तो हमें इसमें कुछ पॉजिटिव बातें देखनी होंगी। हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा और जवाब अपने अंदर ही खोजने होंगे। उन्हें पूरा यकीन है कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी दम है और हम अभी भी बाजी पलट सकते हैं।

KKR से 26 अप्रैल को सामना

गौरतलब है कि IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। लखनऊ की 7 मैचों में यह 5वीं हार है। टीम अब तक सिर्फ जीत दर्ज कर पाई है। LSG अब अपना अगला मैच 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

IPL में एक साल बाद मैदान पर लौटा 11 करोड़ का खिलाड़ी, लखनऊ की बढ़ी ताकत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल