1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में एक साल बाद मैदान पर लौटा 11 करोड़ का खिलाड़ी, लखनऊ की बढ़ी ताकत

IPL में एक साल बाद मैदान पर लौटा 11 करोड़ का खिलाड़ी, लखनऊ की बढ़ी ताकत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 22, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 07:34 pm IST

IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना हो रहा है। इस मैच के जरिए लंबे समय बाद धाकड़ गेंदबाज की मैदान पर वापसी हुई है।

LSG- India TV Hindi
लखनऊ सुपर जायंट्स Image Source : AFP

Mayank Yadav: IPL 2026 के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के 11 करोड़ रुपये के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने लंबे इंजरी ब्रेक के बाद आखिरकार प्लेइंग इलेवन में वापसी कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मयंक की एंट्री ने LSG के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी है।

करीब एक साल तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद मयंक यादव ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की है। पिछले साल मई में उन्हें लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद से वह मैदान से दूर थे। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने इंडिया-ए के लिए अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ कुछ अभ्यास मैच खेले थे, लेकिन IPL 2026 में यह उनका पहला मुकाबला है। BCCI से पहले ही हरी झंडी मिलने के बावजूद LSG मैनेजमेंट ने उन्हें जल्दबाजी में उतारने का जोखिम नहीं लिया।

IPL 2024 में मचाई सनसनी

मयंक ने IPL 2024 में अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 7 विकेट लेकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था और 150 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर सबका ध्यान खींचा था। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में T20I डेब्यू का मौका भी मिला। हालांकि, चोटों ने उनके करियर को लगातार प्रभावित किया है और 2025 सीजन में वह सिर्फ दो ही मैच खेल पाए थे।

इसके बावजूद लखनऊ ने उन पर भरोसा जताते हुए 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज पर टीम का भरोसा साफ दिखता है और अब उनसे बड़ी उम्मीदें भी हैं। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मयंक ने आवेश खान की जगह ली, जबकि टीम ने एक और बदलाव करते हुए दिग्वेश राठी को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह शामिल किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि टीम को इस सीजन में घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने में दिक्कत आई है, लेकिन वह इसे चुनौती के रूप में देख रहे हैं। अब सभी की नजरें मयंक यादव पर टिकी होंगी कि क्या वह अपनी रफ्तार और धार से LSG को जीत की राह पर वापस ला पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, लेकिन 18 साल के गेंदबाज के खाते में आई सिर्फ हैट्रिक

लखनऊ के 50 करोड़ रुपये बर्बाद? इन 2 खिलाड़ियों पर अपनी कीमत को सही साबित करने का दबाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल