1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ मारी छलांग, इन टीमों को हो गया नुकसान

IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ मारी छलांग, इन टीमों को हो गया नुकसान

 Published : Apr 23, 2026 06:52 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 06:52 am IST

आईपीएल अंक तालिका में फिर से बदलाव नजर आने लगा है। राजस्थान रॉयल्स ने जहां एक ओर जीत के साथ लंबी छलांग मारी है, वहीं आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें नीचे चली गई हैं।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
आईपीएल अंक ता​लिका Image Source : AP

आईपीएल अंक ता​लिका में एक बार फिर से फेरबदल नजर आ रहे हैं। दो टीमों के बीच मैच होता है, लेकिन इसका असर बाकी टीमों पर भी पड़ता है। अब राजस्थान रॉयल्स और एलएसजी के बीच जो मैच हुआ है, उसे राजस्थान ने जीत लिया, टीम ने अंक तालिका में उछाल मारी, लेकिन इसका असर दो और टीमों पर हुआ है, जो नीचे चली गई हैं। इस बीच पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार है और उसका पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। 

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर काबिज

इस साल के आईपीएल की ताजा अंक तालिका पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजा​ब किंग्स की टीम पहले नंबर पर बनी हुई है। छह मैच खेलकर उसके 11 अंक हैं। सभी 10 टीमों में यही अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। इस बीच एलएजसी को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने फिर से दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली है। टीम ने सात मैच खेलकर 5 जीत लिए हैं और उसके 10 अंक हो गए हैं। बीच में दो मैच टीम हारी थी, लेकिन उसने फिर से जीत की राह पर वापसी कर ली है। 

राजस्थान की जीत से आरसीबी और एसआरएच को हुआ नुकसान

राजस्थान रॉयल्स की जीत और उसके दूसरे नंबर पर पहुंचने से आरसीबी और एसआरएच को नुकसान हुआ है। दोनों टीमों के पास आठ आठ अंक हैं। अब आरसीबी तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर चार पर है। दिल्ली कैपिटल्स छह अंक लेकर नंबर 5 और गुजरात टाइटंस भी इतने ही अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस, सीएसके और एलएसजी के पास चार चार अंक हैं। इनकी हालत अभी काफी खराब नजर आ रही है। केकेआर के पास तो केवल तीन ही अंक हैं और टीम दसवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। 

आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच मुकाबला

इस बीच आज आईपीएल में एक बड़ा और अहम मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने होंगी। दोनों टीमें अंक तालिका में काफी नीचे हैं और जो टीम जीतेगी, उसके पास छह अंक हो जाएंगे। वहीं हारने वाली टीम की मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आएंगी। कुल मिलाकर आज का मैच काफी रोचक होने वाला है। 

यह भी पढ़ें 

'मेरे पास कोई जवाब नहीं', घर में लगातार 7वीं हार से भड़के पंत, खुद के साथ अपने खिलाड़ियों को भी जमकर कोसा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल